बांसवाड़ा। उरी में हुए आतंकी हमले के विरोध में शहर के डेगली माता चैाक पर मंगलवार को क्रांतिकारी तरुण मंच के बैनर तले पाकिस्तानी झंडा जलाया गया। मंच के सदस्यों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर गधे पर पाकिस्तानी झण्डा लगाया और शहर के प्रमुख मार्गों से घुमाया। बाद में पाक के झण्डे को जलाया गया। मंच के सदस्यों ने उरी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखा। वहीं, दूसरी ओर जिले के ग्रामीण अंचल में विभिन्न स्थानों पर भी पाकिस्तानी झण्डा जला कर आतंकी घटना पर विरोध जताया गया।