Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी का पत्र मिलने पर आशुतोष यादव ने जताया आभार, कहा-गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र मिलने पर आशुतोष ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैं अपने आपको खुशनशीब और बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि लोकांत्रिक व्यवस्था में एक नागरिक अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकता है। मैं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने एक सामान्य नागरिक की बात सुनी और उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।"
आशुतोष ने कहा, "समाचारों के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री की ओर से अपने सुरक्षा काफिले को सीमित करने की पहल की जानकारी मिली थी। इस पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर चिंता जाहिर करते हुए सुरक्षा के साथ समझौता न करने की बात कही थी।"
आशुतोष ने कहा, "पिछले 12 वर्षों में बहुत विकास हुआ है, जिसमें एक डिजिटल क्रांति सबसे बड़ी उपलब्धि है। आम आदमी से लेकर व्यापारी तक कुछ पल में ही यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर पा रहे है। इसके अलावा देश में हाईवे और एक्सप्रेसवे का जाल बुन गया है। बुलट ट्रेन चलाने की कवायद जारी है। मोदी सरकार में कई विकास कार्य हुए हैं, जिससे देश में बदलाव आया है।"
पीएम मोदी द्वारा युवा आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की आधारशिला बताए जाने पर आशुतोष ने कहा, "किसी भी योजना या नीति के कार्यान्वन के लिए जनभागीदारी आवश्यक होती है, तभी वह सफल होता है। प्रधानंत्री के आह्वान पर पूरे देश ने सफाई अभियान चला था, जो जनभागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। प्रधामंत्री ने युवाओं पर इसलिए अधिक भरोसा जताया है, क्योंकि युवा समझदार होते हैं और अपने देश को संभालना चाहते हैं। देश को संभालने के लिए युवाओं में क्षमता होती है। युवा ही देश की गति और दिशा तय करते हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


