Advertisement
आर्य समाज ने वैदिक साहित्य के प्रचार प्रसार के लिए लगाई प्रदर्शनी

कोटा। आर्य समाज वैदिक साहित्य के प्रचार प्रसार के लिए सदैव तत्पर व प्रयत्न करता रहता है। इसी संदर्भ में बुधवार को नव संवत्सर व भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में किशोर सागर तालाब की पाल कोटा पर आयोजित कार्यक्रम व धार्मिक मेले में आर्य समाज द्वारा वैदिक साहित्य की प्रदर्शनी लगाई गई। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आर्य समाज कोटा के मीडिया प्रभारी अग्निमित्र शास्त्री ने बताया कि आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग के प्रधान अर्जुन देव चड्ढा के निर्देशन में युवा प्रभारी किशन आर्य हरियाणा तथा नरेंद्र शर्मा के सानिध्य में आर्य समाज द्वारा किशोर सागर तालाब की पाल पर वैदिक साहित्य की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में चारों वेदों के सेट ,हिंदी अंग्रेजी में महर्षि दयानंद सरस्वती रचित सत्यार्थ प्रकाश , हिंदी अंग्रेजी में गो करुणानिधि ,संस्कार विधि ,वैदिक नित्य कर्म विधि, महापुरुषों के जीवन चरित्र, ऋग्वेद आदि भाष्य भूमिका तथा सुखी गृहस्थी आदि विषयों से संबंधित वैदिक व धार्मिक साहित्य बिक्री व अवलोकन के लिए रखा गया। इसके साथ ही यज्ञ करने के पात्र, हवन कुंड यज्ञ करने की पुस्तक व ओम के झंडे प्रदर्शनी में रखे गए। प्रदर्शनी के बारे में युवा प्रभारी किशन आर्य हरियाणा ने बताया कि इस अवसर पर कोटा के पूर्व सांसद इज्यराज सिंह जी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रामबाबू सोनी, महामंत्री जगदीश जिंदल ,नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार मेहता, गोविंद नारायण अग्रवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया व इस प्रकार के वैदिक साहित्य को आमजन तक उपलब्ध कराने के लिए आर्य समाज के इस कार्य की सराहना की प्रदर्शनी की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला- पुरुषों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा आवश्यक वैदिक साहित्य व ओम के झंडे इत्यादि क्रय किए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
कोटा
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
