arun gupta arrested in anshuman pandey murder case in gonda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:20 am
Location
Advertisement

अंशुमान की हत्या में आरोपी अरुण गुप्ता गिरफ्तार

khaskhabar.com : गुरुवार, 06 अप्रैल 2017 5:13 PM (IST)
अंशुमान की हत्या में आरोपी अरुण गुप्ता गिरफ्तार
गोंडा। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी और बजाज कम्पनी के डीलर अंशुमान पाण्डेय की हत्या के आरोप में अभियुक्त अरूण गुप्ता पुत्र मुरारी लाल निवासी आवास विकास कालोनी गिरफ्तार कर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त पर वादी अंतरिक्ष कुमार पाण्डेय पुत्र विजय कुमार पाण्डेय निवासी शर्मा पेट्रोलपम्प निकट बस स्टैण्ड थाना कोतवाली नगर ने अपने भाई अंशुमान पाण्डेय की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर पर धारा 302 भादवि के तहत उक्त मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। आरोपी अरुण गुप्ता ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल किया था। जिसे उच्च न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिया गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement