Arrested for posting objectionable post on particular religion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 17, 2025 6:45 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धर्म विशेष पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 16 अगस्त 2025 1:45 PM (IST)
धर्म विशेष पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। सोशल मीडिया पर एक विशेष धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक और विवादित पोस्ट करने के आरोप में चित्तौड़गढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक विशेष धर्म के खिलाफ अभद्र और विवादित पोस्ट वायरल की थी। इसके बाद, एक धर्म विशेष के लोगों ने शुक्रवार रात को बेगू पुलिस थाने में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह हिंगड़ और वृत्ताधिकारी अजंलिसिंह के निर्देशन में बेगू थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
जांच में, आरोपी की पहचान अशोक मीणा के रूप में हुई, जो शिवपुरा, थाना पारसोली का निवासी है और फिलहाल धावड़ाकूडी, थाना बेगू में रहता है। गठित टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक मीणा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने यह भी बताया कि विवादित पोस्ट को फॉलो और लाइक करने वाले अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रख रही है। भविष्य में किसी भी तरह की भड़काऊ या विवादित पोस्ट पाए जाने पर पोस्ट करने वाले और उसे लाइक व शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement