>
khaskhabar.com: मंगलवार, 11 नवम्बर 2025 12:27 PM (IST)
नोएडा। नोएडा फिल्म सिटी, सेक्टर 16 में आयोजित फैशन वीक 2025 में चंडीगढ़ के अर्पित दुबे ने एक पेशेवर मॉडल के रूप में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। इस भव्य आयोजन में उन्होंने भारतीय पारंपरिक संस्कृति को आधुनिक परिधानों की भाषा में प्रस्तुत किया, जिससे भारतीय फैशन की जड़ों और उसकी समृद्ध विरासत को एक नया आयाम मिला।
देशभर के नामी डिज़ाइनरों और मॉडलों की भागीदारी वाले इस फैशन वीक में करीब 200 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। अर्पित दुबे के रैंप वॉक को दर्शकों ने भरपूर सराहा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य भारतीय परिधानों और शालीन व्यवहार को ग्लोबल फैशन के मंच पर नए अंदाज़ में प्रस्तुत करना है, ताकि दुनिया भारतीय परंपरा की गरिमा को और गहराई से महसूस कर सके।
फैशन जगत के जानकारों ने अर्पित के इस प्रदर्शन को भारतीयता की आत्मा को आधुनिकता के साथ जोड़ने का एक सफल प्रयास बताया।
Advertisement
नोएडा फैशन वीक 2025 में चमके अर्पित दुबे, रैंप पर दिखी भारतीय संस्कृति की आधुनिक छटा

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



