Advertisement
अमरनाथ यात्रा के लिए सेना का ‘ऑपरेशन शिवा’, 8,500 से अधिक सैनिकों की तैनाती

सेना की सिग्नल कंपनियां निर्बाध संचार सुनिश्चित कर रही हैं, जबकि ईएमई टीमें तकनीकी सहायता प्रदान कर रही हैं और बम निष्क्रियता एवं निपटान दस्ते भी सक्रिय हैं। यहां 25,000 लोगों के लिए आपातकालीन राशन, क्विक रिएक्शन टीमें, टेंट सिटी, जल बिंदु और बुलडोज़र, खुदाई मशीनों सहित भारी उपकरणों की व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर तैयार स्थिति में हैं।
भारतीय सेना अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रही है ताकि यात्रा मार्गों पर मजबूत निगरानी बनी रहे। जम्मू से पवित्र गुफा तक की यात्रा की लाइव ट्रैकिंग की जा रही है, जिसमें उच्च-रिज़ॉल्यूशन पीटीजेड कैमरे और ड्रोन फीड्स की सहायता ली जा रही है। काफिलों की रियल टाइम निगरानी से किसी भी खतरे की पहले से पहचान की जा रही है और मल्टी-एजेंसी समन्वय के जरिए तीव्र प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। ऑपरेशन शिवा 2025 भारतीय सेना की इस अटल प्रतिबद्धता का प्रतीक है कि हर श्रद्धालु की अमरनाथ यात्रा सुरक्षित, सुगम और आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक हो।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


