Applications for ration shop allocation open until October 23rd-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 8:25 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राशन दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन शुरू, 23 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 2:22 PM (IST)
राशन दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन शुरू, 23 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन
भीलवाड़ा। जिला कलक्टर (रसद) श्री जसमीत सिंह संधू के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में उचित मूल्य की रिक्त एवं नवसृजित दुकानों के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) के तहत प्राधिकार पत्र जारी किए जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। जिला रसद अधिकारी श्री विजेंद्र पाल ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के अंतर्गत भीलवाड़ा तहसील के पुराना वार्ड नं. 08 (भीलवाड़ा निकाय) के लिए महिला आरक्षित, पुराना वार्ड नं. 16 (भीलवाड़ा निकाय) के लिए अनारक्षित, पुराना वार्ड नं. 39 (भीलवाड़ा निकाय) के लिए अनारक्षित तथा जहाजपुर तहसील के पुराना वार्ड नं. 1, 9, 10 (जहाजपुर निकाय) के लिए महिला आरक्षित श्रेणी के तहत रिक्त उचित मूल्य दुकानें शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत करेड़ा तहसील के वितरण केन्द्र रेह (ग्राम पंचायत रेह) एवं सेहणुन्दा (ग्राम पंचायत सेहणुन्दा) महिला आरक्षित श्रेणी में हैं। कोटड़ी तहसील के वितरण केन्द्र सांखला-II (ग्राम पंचायत सांखला) एवं मंशा-II (ग्राम पंचायत मंशा) तथा शाहपुरा तहसील का वितरण केन्द्र भोजपुर (ग्राम पंचायत भोजपुर) अनारक्षित श्रेणी में हैं। सहाडा तहसील में वितरण केन्द्र झूमपुरा (ग्राम पंचायत नान्दशा खालसा) महिला आरक्षित, साकरिया (ग्राम पंचायत ढोसर) अनारक्षित, दियास (ग्राम पंचायत सतलियास) महिला आरक्षित, मालीखेड़ा (ग्राम पंचायत डेलाणा) अनारक्षित तथा कोशीथल-III (ग्राम पंचायत कोशीथल) अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत आते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement