ANTF action in Jodhpur: 498 grams of MD drug recovered from a youth riding a scooter, 23-year-old accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 10:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर में ANTF की कार्रवाई: स्कूटी सवार युवक से 498 ग्राम एमडी ड्रग बरामद, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 12:49 PM (IST)
जोधपुर में ANTF की कार्रवाई: स्कूटी सवार युवक से 498 ग्राम एमडी ड्रग बरामद, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
खास खबर। जोधपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उचियारड़ा चौराहे पर एक युवक को 498 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई एमडी ड्रग की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ की टीम को मुखबिर से उचियारड़ा चौराहे के रास्ते संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने मौके पर नाकाबंदी कर एक होंडा एक्टिवा स्कूटी को रुकवाया। स्कूटी चला रहे युवक की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बैग से 498 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई।
पुलिस ने तत्काल मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय नवीन चौधरी के रूप में हुई है, जो मूलतः बांकलिया (पीपाड़ सिटी) का रहने वाला है और वर्तमान में आदर्शनगर, बनाड़ में रह रहा था। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी और आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपी नवीन चौधरी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवा वर्ग को निशाना बनाकर शहर में ड्रग्स की सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस अब जब्त मोबाइलों की कॉल डिटेल और डिजिटल डेटा के आधार पर ड्रग्स सप्लायर और खरीदारों के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement