Anta Assembly By-election - 28.74% voter turnout recorded till 11 am, voting continues in a three-cornered contest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 12, 2025 3:39 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंता विधानसभा उपचुनाव - सुबह 11 बजे तक 28.74 प्रतिशत मतदान दर्ज ,त्रिकोणीय मुकाबले में वोटिंग जारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 नवम्बर 2025 11:57 AM (IST)
अंता विधानसभा उपचुनाव - सुबह 11 बजे तक 28.74 प्रतिशत मतदान दर्ज ,त्रिकोणीय मुकाबले में वोटिंग जारी
अंता। राजस्थान में अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो आज शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। चुनाव आयोग के आकड़ों के अनुसार अंता विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 28.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अंता विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,28,264 मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे, जिनमें 1,16,783 पुरुष, 1,11,477 महिलाएं और 4 अन्य मतदाता हैं।
बारां के अंता में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. अंता की सरजमीं पर त्रिकोणीय मुकाबला है. दोनों प्रमुख दलों के दिग्गजों की साख दांव पर है. तीनों प्रमुख उम्मीदवारों में प्रमोद जैन भाया ही विधायक रह चुके है. बीजेपी उम्मीदवार मोरपाल सुमन पहली बार विधायक चुनाव लड़ रहे है, हालांकि पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े चुनावों को लड़ने का अनुभव है.

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement