Advertisement
पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के गबन मामले में एक और गिरफ्तारी, आरोपी दो दिन के रिमांड पर

09 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
मामले की जांच के दौरान अब तक कुल 09 आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके विरुद्ध चालान 22 जून 2026 को माननीय न्यायालय, पंचकूला में प्रस्तुत किया जा चुका है।
आज गिरफ्तार किया गया आरोपी समर मोहन रंगा इस मामले में फरार चल रहा था। जांच के अनुसार आरोपी द्वारा कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर नगर निगम पंचकूला के बैंक खाते से अपनी पत्नी नेहा समर रंगा के संयुक्त बैंक खाते में करीब 5 करोड़ 19 लाख रुपये की सरकारी राशि अनधिकृत रूप से ट्रांसफर करवाने और सरकारी धन के गबन में भूमिका निभाने के आरोप हैं।
इस संबंध में कोटक महिंद्रा बैंक के अज्ञात अधिकारियों/कर्मचारियों, नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग संख्या 05 दिनांक 24.03.2026 के तहत धारा 316(5), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 तथा धारा 13(1)(ए) सहपठित धारा 13(2), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सेक्टर-17, पंचकूला में मामला दर्ज किया गया था।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की यह कार्रवाई सरकारी धन के दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार के मामलों में उसकी जीरो टॉलरेंस नीति और निष्पक्ष जांच के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मामले की जांच जारी है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पंचकुला़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


