Announcement of general elections for Panchayati Raj institutions in Rajasthan in 2026.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 14, 2026 10:47 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की घोषणा - यहां देखें कार्यक्रम

khaskhabar.com: शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 3:56 PM (IST)
राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की घोषणा - यहां देखें कार्यक्रम
'एक राज्य एक चुनाव' के तहत चार चरणों में होगा मतदान
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने संविधान के अनुच्छेद 243K और राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 की धारा 17(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनावों के चरणवार एवं तिथिवाड़ विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग इस बार 'एक राज्य एक चुनाव' (One State One Election) की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख आंकड़े और स्वरूप

जिलों और संस्थाओं की स्थिति: नए परिसीमन और पुनर्गठन के बाद राज्य में कुल 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समितियां और 14,403 ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आ चुकी हैं।
कुल मतदाता: चुनाव में कुल 4,03,07,308 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे (जिसमें 2,08,87,351 पुरुष, 1,94,19,789 महिलाएं और 168 थर्ड जेंडर शामिल हैं)।

मतदान केंद्र: शांतिपूर्ण मतदान के लिए कुल 45,384 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

(नोट: जिला परिषद बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा तथा इनमें सम्मिलित 30 पंचायत समितियों का कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूर्ण होगा, इसलिए वहां के चुनाव कार्यक्रमों की तिथियों की घोषणा पृथक से की जाएगी।)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement