Animal Husbandry Minister Inaugurates Newly Constructed Veterinary Hospital Building in Pali District-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 12, 2025 3:57 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पशुपालन मंत्री ने पाली जिले में नवनिर्मित पशु चिकित्सालय भवन का किया लोकार्पण

khaskhabar.com: शनिवार, 08 नवम्बर 2025 10:30 PM (IST)
पशुपालन मंत्री ने पाली जिले में नवनिर्मित पशु चिकित्सालय भवन का किया लोकार्पण
पाली। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने शनिवार को पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत सिंदरू के गांव खिंदारा में पशु चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। वर्ष 2024-25 के राज्य बजट में 19 लाख रुपए की लागत से बने इस भवन की घोषणा की गई थी। कुमावत ने कहा कि पशुपालकों की मांग व जरूरतों को देखते हुए पहले खिंदारा में पशु उप केंद्र स्वीकृत कराया गया, इसके बाद उपचार के लिए आने वाले पशुओं की संख्या में निरंतर बढोतरी को देखते हुए इसे पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत कर इसके नए भवन निर्माण के लिए राशि भी मंजूर करवाकर कार्य पूरा करवाया गया है। उन्होंने कहा कि क्रमोन्नत चिकित्सालय में पर्याप्त स्टाफ लगाकर दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर पशुपालकों को राहत देने का कार्य किया है। सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास—
जोराराम कुमावत ने बजट घोषणा वर्ष-2025-26 की अनुपालना में 311.05 लाख रुपए की लागत से एनएच-62 से खिंदारा गांव तक 2.6 किमी. लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण व नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। लंबे समय बाद इस सड़क का निर्माण शुरू होने पर ग्रामीण जनों ने कुमावत को धन्यवाद दिया।
कोसेलाव में किया सड़क निर्माण का शिलान्यास—
इससे पहले जोराराम कुमावत ने राज्य बजट वर्ष-2025-26 में घोषित अटल प्रगति पथ योजना के अंतर्गत दो करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली 1.35 किमी. लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क कोसेलाव-हिंगोला मुख्य सड़क से क्षेमंकरी माताजी (खीमज माता) के मंदिर से होते हुए उधान के पीछे तक बनाई जाएगी। इसके तहत सीसी सड़क की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement