Anil Vij taunts Deepender Hooda: He is playing with bat without ball in the field of politics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 6, 2026 11:03 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनिल विज का दीपेन्द्र हुड्डा पर तंज: राजनीति के मैदान में बिना बॉल के बल्ला चला रहे हैं

khaskhabar.com: सोमवार, 08 सितम्बर 2025 7:01 PM (IST)
अनिल विज का दीपेन्द्र हुड्डा पर तंज: राजनीति के मैदान में बिना बॉल के बल्ला चला रहे हैं
चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के एक बयान पर तीखा पलटवार किया है। हुड्डा ने दावा किया था कि उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खुलवाया है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा, "दीपेन्द्र हुड्डा ने करना कुछ नहीं, सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करनी है क्योंकि वह राजनीति के मैदान में बिना बॉल के बल्ला लेकर खड़े हैं।" एक सवाल के जवाब में अनिल विज ने हरियाणा के मंत्रियों द्वारा अपना एक महीने का वेतन बाढ़ पीड़ितों को देने की सराहना की। उन्होंने कहा, "यह अच्छी बात है, क्योंकि प्रदेश में आपदा आई है और इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। मैं इस कार्य के लिए उनकी सराहना करता हूं।" दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका पर 75% टैरिफ लगाने की चुनौती दी थी, विज ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कोई भी फैसला सोच-समझकर और अपनी कैबिनेट के साथ विचार-विमर्श करके लेते हैं। उन्होंने कहा, "केजरीवाल बिन मांगी सलाह दे रहे हैं, जिसकी हमें जरूरत नहीं है।" एशिया कप हॉकी 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत पर अनिल विज ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय के बाद भारत ने हॉकी में जीत का परचम लहराया है। विज ने कहा कि यह जीत देश के लिए गौरव का क्षण है और इससे हॉकी खेल के प्रति लोगों का जोश और उमंग और बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement