Anil Vij taunt on Rahul Gandhi: Sir, you came very late, the water came and went-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 16, 2026 9:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनिल विज का राहुल गांधी पर तंजः बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते, पानी तो आकर चला भी गया

khaskhabar.com: सोमवार, 15 सितम्बर 2025 6:55 PM (IST)
अनिल विज का राहुल गांधी पर तंजः बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते, पानी तो आकर चला भी गया
चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते, पानी तो आकर चला भी गया और उतर भी गया, जब पानी में लोग डूब रहे थे, तब तुम्हारा राहत भरा हाथ किसी की ओर बढा नहीं’’। विज ने कहा कि ‘‘जब सारा पानी उतर गया है, तो जैसे कार्यवाही डाली जाती है, उसी प्रकार राजनीतिक कार्यवाही के तौर राहुल गांधी जी आए हैं कि मैं भी गया था’’। विज आज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों द्वारा राहुल गांधी के पंजाब में बाढग्रस्त इलाकों के दौरे के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। कांग्रेस ने सिग्नेचर अभियान शुरू किया है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेस पार्टी को देश की प्रजातांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, तथा इनके कुछ लोगों में मूक सहमति हुई है कि तमाम प्रजातांत्रिक संस्थाओं को परेशान किया जाए। ईडी और सीबीआई की कार्यवाही पर कांग्रेस के नेता बोलते हैं और कोर्ट के फैसलों के ऊपर भी कांग्रेस के नेता बोलते हैं।
वहीं, चुनाव आयोग की अपनी एक प्रक्रिया है, आयोग मतदाताओं का रिवीजन करता है और इस दौरान गलतियां रह सकती है और रहती भी है जिसके लिए समय दिया जाता है, कि एक महीना के अंदर दुरूस्त करवाया जा सकता है और गलत बनने पर कटवाया भी जा सकता है। फिर भी यदि तकलीफ है तो कांग्रेस को वोटें न मिलने की है और इस तकलीफ को कोई दूर नहीं कर सकता है’’।
वक्फ बिल पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने से किए गए इंकार के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया है और कहाकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सबकों मानना चाहिए। इस बारे में सम्पतियों का पंजीकरण एक पोर्टल के माध्यम से हो रहा है जिससे बहुत समस्या का समाधान हो जाएगा तथा यह भी पता चल पाएगा कि किस-किस समय पर किस-किस के पास कौन-कौन सी संम्पतियां है और कब से है। यह डाटा ऑनलाईन होने से काम आसान हो जाएगा। भारत-पाकिस्तान के मैच में भारत की जीत व हाथ न मिलाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ‘‘फिर मारा-फिर मारा-फिर मारा पाकिस्तान को, अब क्रिकेट के मैदान में भी पाकिस्तान को मारा’’।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement