Advertisement
पूर्व राज्यमंत्री और शिकारपुर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक अनिल कुमार शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा का निधन अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।''
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अनिल कुमार शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्य मंत्री एवं शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल कुमार शर्मा का निधन अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। वह जनप्रिय, सहज और संवेदनशील नेता थे, जिन्होंने हमेशा जनता के हितों और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। अनिल शर्मा कुशल नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की भावना से परिपूर्ण थे। अपने सरल व्यवहार के कारण वह आमजन के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय थे। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी ने एक अत्यंत समर्पित, निष्ठावान और विश्वसनीय विधानसभा सदस्य खो दिया है। उनका निधन संगठन, सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल शर्मा ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा की। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
अनिल शर्मा के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने भी अनिल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता, पूर्व राज्य मंत्री एवं शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनिल शर्मा के निधन की हृदयविदारक सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस अपार दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


