Advertisement
'सैल्यूट तिरंगा' राजस्थान की ब्रांड एंबेसडर बनीं एंकर प्रीति सक्सेना
प्रीति सक्सेना का संगठन में स्वागत करते हुए, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन पालीवाल ने कहा, "हमारा संगठन प्रीति जी जैसे कर्मठ और समर्पित व्यक्तित्व को ब्रांड एंबेसडर के रूप में पाकर गर्व महसूस कर रहा है। उनकी उपस्थिति से हमारी राष्ट्रवादी गतिविधियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।" प्रीति सक्सेना अपने कार्यक्षेत्र में न केवल जयपुर और राजस्थान का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। अपनी अनोखी एंकरिंग शैली और जनसंपर्क कौशल के माध्यम से उन्होंने लाखों दिलों को जोड़ा है। उनकी समाज सेवा और तिरंगा प्रेम से प्रेरित होकर, सैल्यूट तिरंगा को विश्वास है कि उनके संगठन में जुड़ने से संगठन की आवाज और अधिक बुलंद होगी। यह गौरतलब है कि संगठन 28 राज्यों और 15 देशों में राष्ट्रवादी सेवाएं प्रदान कर रहा है। यह संगठन भारत के तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
जयपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement