An accused arrested, reveals murder of priest of Ghateshwari Mata Temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:21 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घाटेश्वरी माता मंदिर के पुजारी के हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 16 अप्रैल 2017 9:55 PM (IST)
घाटेश्वरी माता मंदिर के पुजारी के हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। गोगुन्दा पुलिस ने हत्या की एक वारदात का खुलासा करने में सफलता हांसिल कर ली है। रविवार को पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गोगुन्दा थाना इलाके के जसवंतगढ के पास स्थित घाटेश्वरी माता के मंदिर में चोरी करने की नीयत से घुसे बदमाशों ने मंदिर के पुजारी को धारदार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद बदमाश सामान व नकदी चुरा कर फरार हो गए थे। गत वर्ष 25 अक्टूम्बर 2016 का है। इस घटनाक्रम के बाद गोगुन्दा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते अपने जांच के दायरे को बढ़ाया। पुलिस को अपने अनुसंधान और लोगो से मिली जानकारी के बाद इस मामले के तार पाली जिले से जुडऩा सामने आए। जिस पर गोगुन्दा पुलिस ने संदेह के आधार पर चमनाराम उर्फ छगन निवासी मनावतों की फली, जिला पाली को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी चमन ने अपने साथियों के साथ इस वारदात करना कबूल कर लिया है। पुलिस अब इस मामले लिप्त अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement