Amritsar Court Grants Amritpal Singh Permission to Talk to His Ailing Grandmother via Video Call for 10 Minutes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 10:41 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमृतसर कोर्ट ने अमृतपाल सिंह को दी बीमार दादी से 10 मिनट वीडियो कॉल पर बात करने की इजाजत

khaskhabar.com: बुधवार, 07 अक्टूबर 2026 12:55 PM (IST)
अमृतसर कोर्ट ने अमृतपाल सिंह को दी बीमार दादी से 10 मिनट वीडियो कॉल पर बात करने की इजाजत
अमृतसर । अमृतसर जिला अदालत ने खडूर साहिब के सांसद और 'वारिस पंजाब दे' के नेता अमृतपाल सिंह को अपनी बीमार दादी से 10 मिनट की वीडियो कॉल पर बात करने की इजाजत दी है। वर्तमान में अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बरिंदर सिंह ने अमृतपाल के वकीलों की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। अमृतपाल सिंह की ओर से पेश उनके वकीलों ने अदालत में याचिका दायर की थी और उनकी दादी की बीमारी को देखते हुए अदालत से वीडियो कॉल के जरिए उनसे बातचीत करने की अनुमति मांगी थी। अमृतपाल सिंह की दादी बुज़ुर्ग हैं और हाल ही में गंभीर बीमारी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अदालत के आदेश के अनुसार, बुधवार से अगले पांच दिनों के भीतर अमृतपाल सिंह एक बार 10 मिनट के लिए वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी दादी का हालचाल पूछ सकेंगे।
अमृतपाल को सख्त नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत हिरासत में लिए जाने के बाद अप्रैल 2023 से डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है। मार्च 2023 को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल और उनके नौ सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।
इसके बाद उन्हें एनएसए के तहत डिब्रूगढ़ जेल शिफ्ट कर दिया गया। अमृतपाल पर खालिस्तान समर्थन, राज्य के खिलाफ युद्ध भड़काने और रेडिकल विचारधारा फैलाने के आरोप हैं। वे 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में खडूर साहिब से जीतकर सांसद बने थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement