Advertisement
अमृतसर: पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, छह आरोपियों पर कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब के माझा और दोआबा इलाकों में सक्रिय अपराधियों तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा था, ताकि वे अपने आपराधिक वारदातों को अंजाम दे सकें।
अमृतसर के कैंट थाने में इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इन हथियारों को आगे कौन-कौन रिसीव करने वाला था, पैसों का लेन-देन कैसे होता था और गिरोह के बाकी कौन से सदस्यों की इसमें भूमिका है। इसके लिए पुलिस वित्तीय चैनल, पिछली आपूर्ति और भविष्य के कनेक्शन, सबकी जांच कर रही है।
पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में हथियारों की तस्करी पर नियंत्रण जरूरी है, क्योंकि इन्हीं से अपराधियों और गैंगस्टरों को ताकत मिलती है। पुलिस का यह भी कहना है कि सीमा पार से लगातार कोशिशें होती रहती हैं कि पंजाब में हथियार और नशा पहुंचाया जाए, ताकि यहां अस्थिरता फैलाई जा सके। लेकिन पंजाब पुलिस हर स्तर पर ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए तैयार है और लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमृतसर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




