Amit Shah will demand votes in public meeting on Monday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:37 pm
Location
Advertisement

अमित शाह विशाल जनसभा को करेंगे सोमवार को संबोधित, तैयारियां जाेरों पर

khaskhabar.com : शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 12:35 PM (IST)
अमित शाह विशाल जनसभा को करेंगे सोमवार को संबोधित, तैयारियां जाेरों पर
हिसार। गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को हिसार रोड स्थित टाउन पार्क के सामने विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारियों जोर शौर से चल रही है। रैली को लेकर पार्क के सामने विशाल टेंट लगाया जा रहा है। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय अमित शाह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के लिए भारी मतों से जीताने की अपील करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही है तथा ड्यूटियां लगाई जा रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को जानकारी देते हुए जिला महामंत्री रिंकू मान ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश देखा जा रहा है, इसके चलते वह लगातार लोगों को घर-घर जाकर निमंत्रण दे रहे हैं। मान ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह 11 बजे रतिया रोड स्थित अनाज मंडी में बने हेलीपेड पर पहुंचेंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। अमित शाह रैली कार्यक्रम के ठीक 2 घंटे बाद टोहाना से एक बजे अगले कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement