Advertisement
Haryana Polls : अमित शाह बोले, आतंकवाद को इस देश में नहीं रहने देंगे

फरीदाबाद। भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर एक कठोर संदेश दिया है ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, आतंकवाद का नामोनिशान इस देश के अंदर हम नहीं रहेने देंगे। यह बात भाजपा अध्यक्ष शाह ने फरीदाबाद की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार 10 साल चली, मनमोहन सिंह जी देश के प्रधानमंत्री थे तब पाक प्रेरित आतंकवादी भारत में घुस कर हमारे जवानों का सर काटकर उसको अपमानित करते थे, मगर मौनी बाबा के मुंह से कोई बात नहीं निकलती थी।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर सरकार ने हर समाज, हर जाति का विकास करने का एक सफल प्रयास किया है। आज हरियाणा के हर घर में गैस सिलेंडर है, हरियाणा केरोसीन मुक्त हुआ है, हर घर में बिजली पहुंची है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
फरीदाबाद
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features