Amit Shah addressed the students at the convocation ceremony of Gurukul Kangri University-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 5:48 pm
Location
Advertisement

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अमित शाह ने छात्रों को किया संबोधित

khaskhabar.com : गुरुवार, 30 मार्च 2023 3:07 PM (IST)
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अमित शाह ने छात्रों को किया संबोधित
हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपने एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार में हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की।कार्यक्रम में सीएम धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित का स्वागत किया। इसके बाद गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने अमित शाह को विद्या मातर्ंड की मानद उपाधि प्रदान की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दीक्षांत समारोह में 182 छात्रों को मिले गोल्ड मेडल प्रदान किये। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन की शुरूआत सभी को रामनवमी की शुभकामना देते हुए की। इस दौरान अमित शाह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा उन्हें उम्मीद हैं कि अगली रामनवमी तक भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। उन्होंने कहा आप सभी छात्रों को हमेशा ही अपने संस्थान पर गर्व रहेगा। उन्होंने कहा गुरुकुल कांगड़ी पिछले 100 सालों से अपने सिद्धांतों पर चल रहा है। उन्होंने कहा आज गुरुकुल कांगड़ी एक वटवृझ बनकर हमारी पुरानी शिक्षा पद्धति को देश और दुनिया में फैला रहा है। उन्होंने कहा गुरुकुल कांगड़ी ने वैदिक शिक्षा की परंपरा की जोत को जलाये रखा है। उन्होंने काह श्रद्धानंद जी ने गुरुकुल कांगड़ी से एक अभियान शुरू किया। यहां के छात्र आज देश दुनिया में उनके अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

साथ ही उन्होंने नई शिक्षा नीति के बारे में भी युवाओं को जानकारी दी। साथ ही उन्होंने, स्टार्ट अप को लेकर भी बाताया अमित शाह ने कहा मोदी सरकार ने भारत और भारतीयता को दुनिया में नये मुकाम पर पहुंचाया है। अमित शाह ने युवाओं से समग्र भारत के विकास में सहभागिता की अपील भी की।

सीएम धामी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कहा कि, ये हमारे लिए बहुत की गौरव का विषय है कि आज हमारे बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे हैं। उन्होंने कहा अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद देश में आतंकवाद, नक्सलवाद की घटनाओं पर रोक लगी है। उन्होंने कहा आज देश सुरक्षित हाथों में हैं। सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में ही कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक पहल थी।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 113वें दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री अमित शाह 182 छात्रों को गोल्ड मेडल दिये। साथ ही इस दौरान 181 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

विवि के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया विवि के 113वें दीक्षांत समारोह में 8 वर्षों के करीब 1800 छात्र-छात्राओं को स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्मोला, पीएचडी और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement