Amethi is to be freed from familyhood in the 2019 Lok Sabha elections: Amit Shah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:47 am
Location
Advertisement

2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी को परिवारवाद से मुक्त करना है: अमित शाह

khaskhabar.com : शनिवार, 21 अप्रैल 2018 3:56 PM (IST)
2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी को परिवारवाद से मुक्त करना है: अमित शाह
रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में शनिवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साथा और कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी को परिवारवाद से मुक्त करना है। रायबरेली पहुंचे शाह ने कहा, 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी को परिवारवाद से मुक्त करना है और अब यहां के लोगों के विकास की जिम्मेदारी योगी सरकार की है।

उन्होंने कहा, देश के कई बड़े नेता यहां से जीत कर गए हैं, लेकिन यहां का विकास नहीं हुआ। शाह ने कहा कि सत्य कोई भी छुपा नहीं सकता है। हर बड़े काम में बाधा आती है, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी और रायबरेली में कमल खिलेगा। शाह ने कहा, रायबरेली को अब परिवारवाद से मुक्ती मिलेगी और भाजपा रायबरेली में अब विकासवाद लाएगी।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार राज्य में विकास कर रही है और अब रायबरेली में दिन दूना रात चौगुना विकास होगा। उन्होंने कहा, रायबरेली की भूमि में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता घूमते थे, लेकिन विकास नहीं किया। अब बारी भाजपा की है, जो क्षेत्र में विकास करेगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement