Advertisement
जोधपुर में चुनावी रंजिश में देर रात फायरिंग का आरोप : पुलिस के सामने फूटा युवक का गुस्सा, मर्डर वाले बदमाशों पर जानलेवा हमले का दावा, वीडियो वायरल

चुनावी समर्थन बना हमले की वजह: युवक ने इस हमले के पीछे सीधे तौर पर चुनावी रंजिश बताई है। उसका दावा है कि "कल संपन्न हुए चुनाव में उस लड़के ने खुलकर मेरा समर्थन किया था, इसी बात से बौखलाकर विरोधी गुट ने उस पर यह हमला करवाया।"
'ढाई मर्डर' वाले हिस्ट्रीशीटरों पर शक की सुई: युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला किसी आम बदमाश ने नहीं, बल्कि इलाके के उन शातिर और आदतन अपराधियों ने किया है जिनके नाम पहले से 'ढाई मर्डर' (हत्या और हत्या के प्रयास) जैसे संगीन मुकदमों में दर्ज हैं।
पुलिस की भूमिका पर सवाल: पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि पुलिस मुख्य आरोपियों की धरपकड़ करने के बजाय पीड़ितों से ही उल्टे सवाल-जवाब कर समय गंवा रही है।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फायरिंग के दावों की सत्यता की जांच की जा सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


