All political parties bitten by yatra in Bihar -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:21 pm
Location
Advertisement

बिहार में सियासी यात्राओं के जरिए सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से 'चुनावी मोड'

khaskhabar.com : बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 09:23 AM (IST)
बिहार में सियासी यात्राओं के जरिए सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से 'चुनावी मोड'
पटना। बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी सात से आठ महीने का समय बाकी है, मगर सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से 'चुनावी मोड' में आ गई हैं। ये पार्टियां चुनावी पिच का मुआयना करने के लिए अपने दिग्गज खिलाड़ियों को मैदान में उतार रही हैं। सभी दलों का जोर यात्राओं पर है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ ही दिन पहले अपनी जल-जीवन-हरियाली यात्रा के तहत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को पर्यावरण जागरूकता का पाठ पढ़ाकर लौटे हैं। इस क्रम में नीतीश ने हालांकि पर्यावरण संतुलन का लोगों को पाठ पढ़ाया है, लेकिन इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री अपने विकास कार्यो का बखान कर मतदाताओं को भी अपनी ओर आकर्षित करने से बाज नहीं आए।

मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी तथा भविष्य की योजनाओं का भी उल्लेख किया।

इधर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी यात्रा करने की योजना बनाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement