All necessary for the development of children participation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:34 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चों के विकास के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 7:35 PM (IST)
बच्चों के विकास के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक
उदयपुर। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने बच्चों के हकों के संरक्षण एवं उनके समग्र विकास के लिए मानवीय संवेदनाओं व गंभीरता के साथ काम करने का आह्वान किया है । यह काम सभी संस्थाओं, विभागों, अभिभावकों और आम जन की सहभागिता से ही संभव है। चतुर्वेदी ने गुरुवार को उदयपुर जिला परिषद सभाकक्ष में उदयपुर संभाग के जिलों से आये जिलाधिकारियों की संभागस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। बैठक में संभाग के शिक्षा, श्रम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आदि विभागों के अधिकारियों तथा बाल कल्याण समिति के अध्यक्षों, पुलिस अधिकारियों आदि ने भाग लिया। मनन चतुर्वेदी ने बरसात के मौसम में आवागमन को सुगम बनाने, मौसमी बीमारियों व संक्रमण से बचने की सभी तैयारियां पूर्ण करने, मध्यप्रदेश व गुजरात राज्यों में बच्चों के पलायन पर पूर्ण उन्मूलन आदि के लिए अभिभावकों को जागृत करने, बाल भिक्षावृत्ति पर कडाई से रोक लगाने, माताओं के के भरण-पोषण को बेहतर बनाने, अगांवों में कुपोषण की स्थिति समाप्त करने पर विशेष ध्यान देने, आंगनवाड़ी केन्द्रों के उपयुक्त संचालन, काउंसलर के पद भरने व इन्हें और अधिक संवेदनशील बनाने, जेजे बोर्ड की बैठक नियमित रूप से करने आदि पर जोर दिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement