All India Agrawal Organisation training camp in Lucknow on August 22-23, youth will get five-angled guidance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Aug 15, 2026 3:18 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लखनऊ में 22-23 अगस्त को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का प्रशिक्षण शिविर, युवाओं को मिलेगा 'पंच कोणीय' मार्गदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अगस्त 2026 5:23 PM (IST)
लखनऊ में 22-23 अगस्त को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का प्रशिक्षण शिविर, युवाओं को मिलेगा 'पंच कोणीय' मार्गदर्शन
खास खबर। लखनऊ अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में आगामी 22 और 23 अगस्त 2026 को महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, गोमतीनगर, लखनऊ में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
संगठन का मानना है कि अग्रवाल समाज ने देश के व्यापक समाज को बहुत कुछ दिया है, लेकिन उस अनुपात में उसे राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। इसी व्यवस्थागत त्रुटि को दूर करने और समाज की राजनीतिक व व्यावसायिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से यह शिविर उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुधीर हलवासिया के आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है।
संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल (नई दिल्ली), राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल (इंदौर) और राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारुका (सूरत) के मार्गदर्शन में होने वाले इस कार्यक्रम का संयोजन कौशल विकास समिति के संयोजक अशोक बुवानीवाला कर रहे हैं।
इस प्रशिक्षण शिविर में युवाओं के प्रभावी व्यक्तित्व निर्माण के लिए 'पंच कोणीय' प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत टीम रणनीति पर जींद से रमेश सिंघल, चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय पर दिल्ली से अनिल सिंघानिया, व्यवसायी व उद्यमी बनने की रणनीति पर दिल्ली से राकेश सूरज, मीडिया एवं डिजिटल मीडिया प्रबंधन पर जयपुर से नितिन अग्रवाल तथा अच्छे वक्ता बनने के विषय पर चरखी दादरी से अरूण सर्राफ द्वारा विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दूरगामी परिणाम होंगे, जिसका असर आगामी निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में दिखाई देगा। संगठन ने इच्छुक युवाओं से शीघ्र पंजीकरण कराने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement