Alertness averted delays and technical snags, crew honored - DRM honored-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 10, 2025 4:23 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
>
Advertisement

सतर्कता से टला विलम्ब व तकनीकी बाधा, चालक दल सम्मानित — डीआरएम ने किया सम्मानित

khaskhabar.com: सोमवार, 10 नवम्बर 2025 5:34 PM (IST)
सतर्कता से टला विलम्ब व तकनीकी बाधा, चालक दल सम्मानित — डीआरएम ने किया सम्मानित
जोधपुर रेल मंडल के दो लोको पायलटों को डीआरएम ने किया सम्मानित जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर रेल मंडल पर उत्कृष्ट सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले दो लोको पायलटों को मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर अनुराग त्रिपाठी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 07 अक्टूबर को ट्रेन संख्या VP-428 के लोकोपायलट घनश्याम एवं सहायक लोकोपायलट तेजाराम ने मारवाड़ जंक्शन पर लोको का चार्ज लेते समय तकनीकी खराबी की पहचान कर तत्परता से ट्रैक्शन कंट्रोल को सूचित किया और अन्य लोको की मांग की। चालक दल की इस त्वरित कार्रवाई से संभावित विलम्ब और तकनीकी बाधा टल गई, जिससे रेल संचालन सुचारु रूप से जारी रह सका।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने चालक दल के इस उत्कृष्ट कार्य एवं सजगता की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति मंडल के सभी रेलकर्मी सजग हैं और आगे भी इसी तत्परता एवं जिम्मेदारी से कार्य करते रहें।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता जोगेन्द्र मीणा तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement