Advertisement
सपा के पूर्व विधायक पर ईडी कार्रवाई को लेकर अखिलेश का तंज, राम मंदिर चढ़ावा मामले पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "अयोध्या के मंदिर से 'चढ़ावा, चंदा, दान चोरी' का समाचार समस्त विश्व में फैल चुका है। दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाला सनातन समाज भाजपा और उसके सहयोगियों के कृत्यों से हो रही बदनामी के कारण शर्मसार है। वे इसलिए भी आहत हैं कि उन्होंने भी मंदिर में दान-चंदा भेजा था या स्वयं आकर चढ़ाया था। इस प्रकरण से संपूर्ण विश्व का सनातन समाज आक्रोशित है, क्योंकि धर्म के साथ-साथ देश को भी भाजपाई अधर्मियों के कारण अपयश का सामना करना पड़ रहा है।"
उन्होंने आगे कहा, "दुनिया भर के निवेशक भी अब अपना हाथ खींच रहे हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि जिस सरकार ने अपने भगवान के दानपात्र तक को नहीं छोड़ा, वह कल हमारे निवेश को क्या छोड़ेगी। केंद्र सरकार ने अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विश्वसनीयता पूरी तरह खो दी है।"
उल्लेखनीय है कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले के सामने आने के बाद सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक हुई। बैठक में ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बताया कि नए महामंत्री की नियुक्ति तक कृष्ण मोहन को अंतरिम महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रमुख अधिकारियों की नियुक्ति के लिए एक समिति गठित की गई है और इस संबंध में आगे की प्रक्रिया पर विचार के लिए ट्रस्ट की अगली बैठक 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


