Advertisement
नवजात प्रीमैच्योर बच्ची की मौत के बाद अस्पताल में छोड़कर फरार हुए माता-पिता, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने नियमानुसार नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद 72 घंटे तक माता-पिता या परिजनों का इंतजार किया गया, लेकिन जब कोई सामने नहीं आया, तो पुलिस प्रशासन की ओर से बच्ची का अंतिम संस्कार कराया गया। इस पूरी प्रक्रिया में कानूनी औपचारिकताओं का पालन किया गया।
बिसरख थाना पुलिस का कहना है कि यह मामला न केवल कानूनी बल्कि सामाजिक और नैतिक दृष्टि से भी गंभीर है। नवजात को इस तरह अस्पताल में छोड़कर भाग जाना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। फिलहाल, पुलिस बच्ची के माता-पिता की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
अस्पताल रिकॉर्ड, मोबाइल नंबर और गाजियाबाद से जुड़े संभावित ठिकानों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है और जल्द ही माता-पिता को चिह्नित कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


