After the assassination of Pastor, demand for the security of the churches from the collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 6:01 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पास्टर की हत्या बाद कलेक्टर से चर्चों की सुरक्षा पुख्ता किए जाने की मांग

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 जुलाई 2017 5:05 PM (IST)
पास्टर की हत्या बाद कलेक्टर से चर्चों की सुरक्षा पुख्ता किए जाने की मांग
होशियारपुर। क्रिश्चियन वैल्फेयर सोसायटी की अगुवाई में क्रिश्चियन भाईचारे की तरफ से जिलाधीश के नाम एक मांगपत्र ए.डी.सी. को सौंपा गया। मांगपत्र में संबंधी जानकारी देते हुए जेसन मैथ्यू ने बताया कि गत दिवस लुधियाना में पास्टर सुल्तान मसीह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी तथा उनके आरोपियों को जल्द से जल्द पकडक़र पीडि़त परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पास्टर मसीह जो कि टैंपल ऑफ गॉड चर्च स्लेम टाबरी में सेवा करते थे। उनके साथ हुई इस घटना से क्रिश्चियन भाईचारे में रोष एवं असुरक्षा की भावना है। जिसे दूर करना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि समाज के भाईचारे को तोडऩे वाले असामाजिक तत्वों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि लुधियाना घटना को देखते हुए होशियारपुर में स्थित चर्चों की सुरक्षा को पुख्ता किया जाए ताकि क्रिश्चियन एवं अन्य धर्मों में सदभाव बना रहे। उन्होंने कहा कि क्रिश्चियन समाज को कानून पर पूरा भरोसा है तथा वे उम्मीद करते हैं कि इस पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ए.डी.सी. ने उनकी मांगे जिलाधीश तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में सचिव राजीव रंगा, कोषाध्यक्ष ए.एल. मैथ्यू, विलियम, विक्टर, उल्फत, अनु, मुनिताज़, स्टीफन, रोहित तथा अक्षय मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement