Advertisement
प्रमुख सचिव से बातचीत के बाद अस्पतालों ने RGHS की सेवाएं बहाल करने पर जताई सहमित

राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार आरजीएचएस योजना को सुदृढ़ करने एवं अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। योजना में आवश्यकता के अनुसार निरंतर बदलाव भी किए जा रहे हैं, ताकि लाभार्थियों को योजना का पूरा लाभ मिले और सभी हितधारक योजना की प्रक्रिया से संतुष्ट हों।
राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजी लाल अटल ने बताया कि अस्पताल प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा अनुसार बकाया भुगतान की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। साथ ही, सीजीएचएस के अनुसार आरजीएचएस दरों में संशोधन हेतु परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मिनिमम डॉक्यूमेंट प्रोटोकॉल, एसओपी, एम्पेनलमेंट के नियमों एवं पारदर्शिता की समीक्षा एवं आवश्यक सुधार के लिए एक संयुक्त कमेटी गठित की जा चुकी है।
इस कमेटी में अस्पतालों के प्रतिनिधि भी शामिल किए जाएंगे और उनसे चर्चा कर आवश्यक सुझाव शामिल किए जाएंगे। संयुक्त समिति के सुझावों के अनुसार योजना में नीतिगत बदलाव किए जाएंगे। बैठक में आरजीएचएस के परियोजना निदेशक शाहीन अली खान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा अस्पतालों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


