Afghan man kills 2 at Muslim center in Portugal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:21 am
Location
Advertisement

पुर्तगाल में मुस्लिम केंद्र में अफगान व्यक्ति ने 2 लोगों को मार डाला

khaskhabar.com : बुधवार, 29 मार्च 2023 11:07 AM (IST)
पुर्तगाल में मुस्लिम केंद्र में अफगान व्यक्ति ने 2 लोगों को मार डाला
लिस्बन । एक अफगान व्यक्ति ने लिस्बन में इस्माइली मुस्लिम केंद्र पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुर्तगाली अधिकारियों ने ये जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने हमलावर को पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया और फिर उसे अस्पताल ले गए। मंगलवार को हुए हमले में अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

इस्माइली केंद्र और अस्पताल जहां पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है, अब पुलिस सुरक्षा में हैं।
इस बीच, पुर्तगाली प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने मुस्लिम समुदाय और पीड़ित परिवारों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की है। हालांकि उन्होंने कहा कि हमले के मकसद पर अटकल लगाना जल्दबाजी होगी, उन्होंने संकेत दिया कि यह एक अलग घटना थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement