advocates of udaipur will stop the traffic tomorrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:06 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर में कल चक्का जाम करेंगे वकील

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 11:54 AM (IST)
उदयपुर में कल चक्का जाम करेंगे वकील
उदयपुर। उदयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की खण्डपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर बुधवार को सुबह 11 बजे हाईकोर्ट पर बार एसोसिएशन एवं मेवाड़ वागड़ हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति की ओर से चक्का जाम किया जाएगा। बार महासचिव रामलाल जाट ने बताया कि विभिन्न सरकारों के भेदभावपूर्ण एवं हठधर्मिता के कारण मेवाड़-वागड़ क्षेत्र के निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आन्दोलन के लिए मेवाड़-वागड़ क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व विभिन्न संगठनों से भी आग्रह किया है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी अधिवक्ता पूर्ण गणवेश में पहुंचेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement