ADJ organised awareness camp in Tapovan Manovikaas Sansthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 16, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एडीजे ने किया तपोवन मनोविकास संस्थान में जागरूकता शिविर का आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 01 सितम्बर 2025 6:46 PM (IST)
एडीजे ने किया तपोवन मनोविकास संस्थान में जागरूकता शिविर का आयोजन
श्रीगंगानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), श्रीगंगानगर द्वारा सोमवार को तपोवन मनोविकास विधालय श्रीगंगानगर में विजिट की गई। इस दौरान मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन कर बच्चों को जागरूक भी किया गया। इस दौरान एडीजे सुथार ने तपोवन मनोविकास संस्थान के बच्चों के रहने, खाने, शिक्षा के बारे में जानकारी ली। विजिट के दौरान तपोवन मनोविकास विद्यालय में बच्चों के मध्य खेल-कुद प्रतियोगितायें आयोजित होना बताया गया, जिसके बारे में मैनेजर ने बताया कि इस वर्ष पूरे भारत देश से मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चे तपोवन संस्था में प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आये हैं। इनमें से विजयी बच्चे ओलम्पिक में भाग लेंगे। इस अवसर पर तपोवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल, सचिव सुमेर बोरड़ व गौरव कुमार दत्ता, मैनेजर, मनोज चितलांगिकया, निश्चित अग्रवाल, साधु राम भोभरिया, तपोवन ट्रस्ट आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement