Additional Chief Secretary Abhay Kumar inaugurated Rajivika Reference Center-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 7:39 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने किया राजीविका संदर्भ केंद्र का उद्घाटन

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 अक्टूबर 2023 07:27 AM (IST)
अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने किया राजीविका संदर्भ केंद्र का उद्घाटन
जोधपुर ग्रामीण। राजीविका स्वयं सहायता समूह की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को पंचायत समिति मंडोर की ग्राम पंचायत बीसलपुर में किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने राजीविका संदर्भ केंद्र का उद्घाटन किया गया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह महिलाओं द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया एवं निर्मित उत्पाद की प्रशंसा की। उन्होंने मौसमी सब्जियों एवं फलों के वार्षिक कलेंडर का विमोचन भी किया। समारोह में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा, प्रशिक्षु आईएएस डॉ अंशुप्रिया, रणबंका बालाजी समुह की श्वेता राठौड़, निदेशक वॉटर शेड रश्मि, अधीक्षण अभियंता (वाटरशेड) भागीरथ विश्नोई, अधिशासी अभियन्ता (नरेगा) हरिराम फीडोडा, सहायक अभियंता ओमप्रकाश परिहार सहित अधिकारीगण एवं समूह सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement