Action to be taken if farmers face issues during paddy procurement; Shyam Singh Rana inspects mandis-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धान खरीद में किसानों को परेशानी हुई तो होगी कार्रवाई, श्याम सिंह राणा ने मंडियों का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 6:38 PM (IST)
धान खरीद में किसानों को परेशानी हुई तो होगी कार्रवाई, श्याम सिंह राणा ने मंडियों का किया निरीक्षण
चण्डीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को पानीपत जिला की विभिन्न मंडियों का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में किसानों के लिए किए गए प्रबंधों, धान खरीद सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा खरीद प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संचालित रहे। श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों को अपनी धान की फसल बेचने में कोई दिक्कत न आये इस ओर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में पेयजल, साफ-सफाई, फसल खरीद, खरीदी गई फसल का समय पर उठान तथा भुगतान से संबंधित व्यवस्थाएं बेहतर रखी जाएं। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर किसानों एवं आढतियों से बातचीत भी की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश सरकार द्वारा दिये जा चुके है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं तथा खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है।
उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि मंडियों में पानी और सीवरेज की व्यवस्था का प्रावधान करने के लिए प्रक्रिया शुरू करें। इसके साथ-साथ जो शैड पुराने हो चुके हैं उन्हें तोडक़र नए शेड बनवाने की प्रक्रिया भी शुरू करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement