Advertisement
बरेली में मौलाना तौकीर रजा के करीबी पर एक्शन, प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ीं दुकानें

इससे पहले, प्रशासन ने तौकीर रजा के एक अन्य करीबी नफीस खान के अवैध रूप से किए गए निर्माण को ध्वस्त किया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हिंसा और उपद्रव में शामिल लोगों की अवैध संपत्तियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गौरतलब है कि 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बरेली में तनाव की स्थिति बनी थी। बड़ी संख्या में लोग 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर लेकर जमा हुए थे। बिना अनुमति हो रहे विरोध प्रदर्शन ने उस समय तनाव का रूप लिया, जब पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और धक्कामुक्की होने लगी थी। इसी बीच पत्थरबाजी की घटना देखने को मिली। स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।
घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बरेली
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




