Acid attack on newly wed woman for dowry, Case filed Against 5 people including 2 women -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:03 am
Location
Advertisement

दहेज के लिए नवविवाहिता पर ऐसिड अटैक, 2 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

khaskhabar.com : शनिवार, 21 अप्रैल 2018 3:35 PM (IST)
दहेज के लिए नवविवाहिता पर ऐसिड अटैक, 2 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज
पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र में ऐसिड अटैक की घटना सामने आई है। यहां ससुरालियों ने नवविवाहिता पर एेसिड अटैक किया है। पुलिस ने आरोपी की तहरीर लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।

घटना थाना न्यूरिया, पीलीभीत के मोहल्ला ठेरा की बताई गई है। यहां पर एक नव विवाहिता पर उसके ससुरालजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ऐसिड से हमला किया है। पीड़ित के पिता सज्जाद हुसैन पुत्र ज़हरुद्दीन निवासी मोहल्ला तिगड़ी, न्यूरिया की तहरीर के आधार पर पुलिस थाना न्यूरिया ने आरिफ,रियाज़ अहमद,खेरन, तालिब,शमा ब निशा के विरुद्ध धारा 498 A,323,326,506 व 3 4 दहेज अधिनियम में पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस कर रही है। इस पर जांच भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement