accused of smuggling son of Subhash Dudhani sent to jail -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:06 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तस्करी के आरोपी सुभाष दूदानी के बेटे को जेल भेजा

khaskhabar.com: रविवार, 09 अप्रैल 2017 10:26 AM (IST)
तस्करी के आरोपी सुभाष दूदानी के बेटे को जेल भेजा
उदयपुर। 4700 करोड़ की मेंड्रेक्स (ड्रग्स) तस्करी के मुख्य आरोपी सुभाष दूदानी के पुत्र गुंजन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गुंजन को डीआरआई ने गिरफ्तार किया था। शनिवार को एनडीपीएस मामलों के स्पेशल जज देवेंद्र कच्छवाहा की अदालत में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार डीआरआई के जांच अधिकारी लाल मणि शर्मा के साथ टीम ने सुखेर स्थित सिटी अपार्टमेंट में दबिश देकर 33 वर्षीय गुंजन दूदानी को शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे गिरफ्तार किया। डीआरआई ने मामले की जांच के बाद गुंजन पर मेंड्रेक्स टेबलेट्स का उत्पादन करने, मेंड्रेक्स बनाने के लिए मशीनों की व्यवस्था करने और बनाए गए माल को दुबई पहुंचाने में लिप्त होने का आरोप लगाया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement