ACB Strikes Major Blow Against Corruption : PWD XEN and Middleman Arrested While Accepting 33 Lakh Bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 23, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार : PWD एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 11 अप्रैल 2026 09:26 AM (IST)
भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार : PWD एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर/झुंझुनूं। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक अधिशासी अभियंता (XEN) और एक दलाल को 33 लाख रुपए की भारी-भरकम रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जयपुर और झुंझुनूं में एक साथ अंजाम दी गई। मामला झुंझुनूं के बग्गड़ से स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण से जुड़ा है। आरोप है कि झुंझुनूं इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि और दलाल याकूब अली ने परिवादी की खातेदारी जमीन को रोड अलाइनमेंट से बाहर निकालने (रिअलाइनमेंट) के बदले घूस की मांग की थी। यह पूरी रकम PWD के XEN राकेश कुमार तक पहुंचाई जानी थी।
एसीबी के एडिशनल एसपी संदीप सारस्वत के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। शुक्रवार रात करीब 8 बजे जयपुर की चौमूं पुलिया पर जैसे ही परिवादी ने दलाल याकूब को 33 लाख रुपए दिए और कार का 'इंडिकेटर' जलाकर इशारा किया, टीम ने दबिश देकर उसे दबोच लिया।
याकूब से पूछताछ के बाद, समानांतर कार्रवाई करते हुए एसीबी की दूसरी टीम ने झुंझुनूं के चिड़ावा स्थित आवास से XEN राकेश कुमार को भी हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया कि दलाल याकूब शनिवार को यह रकम एक्सईएन को सुपुर्द करने वाला था।
मुख्य बिंदु:रिश्वत की राशि : 33 लाख रुपए नकद।
आरोपी : राकेश कुमार (XEN, PWD) और याकूब अली (दलाल)।
कारण : स्टेट हाईवे के रोड अलाइनमेंट में बदलाव कर निजी जमीन को बचाने का झांसा।
कार्रवाई स्थल : जयपुर (चौमूं पुलिया) और झुंझुनूं (चिड़ावा)।
फिलहाल, एसीबी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement