ACB action: Patwari arrested red handed taking bribe of Rs 9,500 in Nagaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 5, 2026 2:11 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसीबी की कार्रवाई : नागौर में पटवारी को 9,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 01 सितम्बर 2025 7:44 PM (IST)
एसीबी की कार्रवाई : नागौर में पटवारी को 9,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
नागौर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी नागौर की टीम ने आज सुरेश कुमार मेघवाल, पटवारी, पटवार हल्का भंवाल, तहसील रियांबड़ी, जिला नागौर को 9,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार, चौकी नागौर को एक शिकायत मिली थी कि परिवादी श्री कमलेश की पैतृक कृषि भूमि के आपसी सहमति से किए गए बंटवारे की तरमीम कराने के एवज में पटवारी द्वारा 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। दिनांक 29.08.2025 को रिश्वत मांग का सत्यापन किया गया, जिसमें आरोपी ने 10,000 रुपये रिश्वत लेने की पुष्टि की।
इसके बाद श्री अनिल कुमार कयाल, उप महानिरीक्षक पुलिस, एसीबी रेंज अजमेर के पर्यवेक्षण में, श्रीमती कल्पना सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी के नेतृत्व में ट्रेप टीम ने कार्यवाही की। ट्रेप कार्रवाई में आरोपी को परिवादी से 10,000 रुपये लेते हुए 500 रुपये वापस लौटाकर 9,500 रुपये की वास्तविक रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से पूछताछ और कार्यवाही जारी है। एसीबी मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement