ACB action in Banswara: Head Constable and Constable arrested red-handed for accepting a bribe of Rs. 2,000-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:20 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांसवाड़ा में एसीबी की कार्रवाई : हेड कांस्टेबल और मुंशी 2,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 31 जनवरी 2026 6:59 PM (IST)
बांसवाड़ा में एसीबी की कार्रवाई : हेड कांस्टेबल और मुंशी 2,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
वाहन सुपुर्दगी और नुकसान की राशि दिलाने के नाम पर मांगी थी घूस; छोटी सरवा पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी शिकंजे में बांसवाड़ा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की बांसवाड़ा इकाई ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पुलिस थाना पाटन के अंतर्गत छोटी सरवा पुलिस चौकी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल (मुंशी) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार के इस मामले ने एक बार फिर पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है। क्या है पूरा मामला?
परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके एक परिचित के साथ हुए विवाद में उसके निजी वाहन को नुकसान पहुँचाया गया था। यह वाहन पाटन पुलिस थाने में खड़ा था। मामले की जाँच हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह (नंबर 664) के पास थी। आरोप है कि सुरेन्द्र सिंह ने वाहन के नुकसान की उचित राशि दिलाने और वाहन सुपुर्द करने की फाइल तैयार करने के बदले अपने मुंशी कांस्टेबल जयपाल सिंह (नंबर 878) के लिए रिश्वत की मांग की।
सत्यापन के बाद बिछाया जाल
एसीबी ने शिकायत मिलने पर 30 जनवरी 2026 को रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने रिश्वत की मांग दोहराई और कांस्टेबल जयपाल सिंह ने भी इसमें अपनी सहमति व्यक्त की। भ्रष्टाचार की पुष्टि होने के बाद शनिवार को जाल बिछाया गया।
रंगे हाथों गिरफ्तारी
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। कांस्टेबल जयपाल सिंह को 2,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें भी हिरासत (डिटेन) में ले लिया गया है।
आगामी कार्रवाई जारी
एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह और महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के निवास स्थानों की भी तलाशी ली जा रही है। एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement