Advertisement
सिर्फ सुर्खियां बटोरने और राजनीतिक फायदा उठाने के लिए आप नेता कर रहे सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन: भाजपा

भाजपा नेता अमनजोत कौर रामू वालिया ने कहा, "वे (आप) अपनी कमियों को छिपाने के लिए विरोध कर रहे हैं। अगर आम आदमी पार्टी के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो वे विरोध क्यों कर रहे हैं? सीबीआई ने छापेमारी की और मुख्यमंत्री के ओएसडी के घर के बाहर नोटिस लगाया गया। गांवों समेत आम जनता को यह बात पता है कि ट्रांसफर के लिए पैसे लिए जा रहे हैं और अन्य तरह से भी पैसे जमा किए गए हैं।"
भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा, "ये लोग (आप नेता) सिर्फ तमाशा कर रहे हैं। पंजाब में लगभग 20 लाख वोट हटाए गए हैं, लेकिन जब से एसआईआर प्रक्रिया शुरू हुई है, मैंने आम आदमी पार्टी की तरफ से ऐसी कोई प्रतिक्रिया या आपत्ति नहीं देखी है। अब वे सिर्फ सुर्खियां बटोरने और राजनीतिक फायदा उठाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि सीजेपी, कांग्रेस या दूसरी पार्टियां उनसे आगे निकल सकती हैं। अगर उनके दावों में कोई दम होता, तो भाजपा और सरकार इस मामले पर चर्चा करने और इसे सुलझाने के लिए तैयार होती।"
भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा, "ये राजनीतिक मुद्दे उठाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग कानून और संविधान के मुताबिक काम कर रहा है। अगर कुछ भी असंवैधानिक है, तो वे कोर्ट जा सकते हैं। विरोध करने की क्या जरूरत है? हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट हैं, जो बड़े फैसले सुनाते हैं और अहम कानूनी मामलों को देखते हैं। उन्हें कोर्ट जाना चाहिए।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


