aap joined the Congress leader-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 9:01 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आप नेता कांग्रेस में शामिल हुए

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 11:22 PM (IST)
आप नेता कांग्रेस में शामिल हुए
होशियारपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की नीतियों से प्रभावित होकर बस्सी वाजू के सरुप सिद्धू तथा पुरहीरां के रणजीत कुमार ने आम आदमी छोड़ अपने साथियों सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा प्रदेश की बेहतरी के लिए जो नीतियां बनाई गई हैं उनके द्वारा ही प्रदेश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ प्रशासनिक प्रबंध और अमन कानून की स्थिति बहाल हो पाएगी। विधायक अरोड़ा ने पार्टी में शामिल होने पर सरुप सिंह व रणजीत कुमार राणा का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर हरदीप सैनी, जगजीत सिंह, दविंदर सिंह, निर्मल सिंह, आनंद लाल, महंगा राम, मास्टर लेख राज, मोहित कुमार, रिंकू अत्री, रवि, रोहित कुमार, रोहित चोकटिया, मोहित कुमार मिंटू, जतिंदर सिंह टोना, राज कुमार राजू, राज कुमार, प्रदीप कुमार, अमनदीप, कमलजीत, गोपी, राजीव कुमार, संगर, लक्की, हेमंत मेहरा, हनी, हरदीप सैनी, सरवन सिंह धीमान, विजय कुमार, अशोक कुमार, कुलवंत सिंह, ओम प्रकाश बग्गा, राकेश कुमार, विश्वास कुमार इत्यादि कांग्रेस में शामिल हुए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement