Aam Aadmi Partys public meeting on August 4, Rajya Sabha MP Sanjay Singh will attend-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2025 2:14 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आम आदमी पार्टी की जनसभा 4 अगस्त को, राज्यसभा सांसद संजय सिंह होंगे शामिल

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 जुलाई 2024 2:25 PM (IST)
आम आदमी पार्टी की जनसभा 4 अगस्त को, राज्यसभा सांसद संजय सिंह होंगे शामिल
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में आम आदमी पार्टी की 4 अगस्त 2024 को जनसभा होगी जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली से राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मनीष यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 26 जुलाई से पूरे हरियाणा के अंदर 45 जनसभाएं करने का निर्णय लिया है। जिसमें आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इसी कड़ी में 4 अगस्त 2024 को महेंद्रगढ़ में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली से राज्यसभा सांसद संजय सिंह महेंद्रगढ़ की आदर्श रामलीला में बदलाव जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस वक्त हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बाद एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है और जिस तरह का जन समर्थन इन जनसभा में आम आदमी पार्टी को मिल रहा है उससे यह साफ नजर आ रहा है कि इस बार 2024 के अंदर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी से परेशान होकर हरियाणा की जनता ने अब काम की राजनीति, ईमानदारी की राजनीति अरविंद केजरीवाल को अपनी पहली पसंद बना लिया है और हरियाणा में इस बार विधानसभा चुनाव के अंदर आम आदमी पार्टी मजबूती से सरकार बनाने के रास्ते पर चल रही है। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के साथ सभी पार्टियों ने हमेशा भेदभाव किया है और इसी कारण महेंद्रगढ़ क्षेत्र आज सबसे पिछड़ा हुआ क्षेत्र बनकर रह गया है। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति यही चाहता है कि यहां पर राजनीतिक बदलाव होना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement