A wave of humanity swept through the Goodwill Collection Drive, with the initiative by the Jaipur Municipal Corporation in Wards 42 and 43 receiving enthusiastic support from citizens.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 20, 2026 11:08 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सद्भावना कलेक्शन ड्राइव में उमड़ा मानवता का जज़्बा, वार्ड 42 और 43 में नगर निगम जयपुर की पहल को मिला नागरिकों का उत्साहपूर्ण समर्थन

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 दिसम्बर 2025 7:00 PM (IST)
सद्भावना कलेक्शन ड्राइव में उमड़ा मानवता का जज़्बा, वार्ड 42 और 43 में नगर निगम जयपुर की पहल को मिला नागरिकों का उत्साहपूर्ण समर्थन
जयपुर। नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 42 एवं 43 में आयोजित मुख्यमंत्री सद्भावना कलेक्शन ड्राइव में शहरवासियों ने पुराने कपड़े दान कर मानवता और सामाजिक संवेदना का मजबूत संदेश दिया। निगम की IEC टीम द्वारा संचालित यह अभियान न सिर्फ कपड़ों के संग्रह तक सीमित रहा, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूती प्रदान करता दिखाई दिया। अभियान के दौरान टीम ने घर-घर और मोहल्लों में पहुंचकर नागरिकों को बताया कि पुराने कपड़े जरूरतमंद परिवारों के लिए कितने उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। इस पहल को स्थानीय निवासियों ने सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई। दान, सहयोग और सद्भाव—यही अभियान का मूल संदेश अतिरिक्त आयुक्त प्रवीण कुमार ने बताया कि निगम की टीम ने स्पष्ट किया कि ड्राइव के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं.
जरूरतमंदों तक सम्मानजनक तरीके से पुराने कपड़े पहुंचाना।
समाज में दान और सहयोग की संस्कृति को मजबूत बनाना।
संसाधनों के पुनः उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
उन्होंने बताया कि यह पहल सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने तथा नागरिकों में संवेदनशील सोच विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
कपड़ों की छंटाई के बाद जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाएंगे पैक
अभियान के दौरान प्राप्त सभी कपड़ों को छांटा जाएगा और स्वच्छ रूप में पैक कर उन परिवारों तक पहुंचाया जाएगा, जिन्हें इनकी वास्तविक आवश्यकता है। निगम प्रशासन ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से की जाएगी।
निगम की अपील—अभियानों से जुड़ें, समाज में सहयोग की भावना बढ़ाएं
नगर निगम जयपुर आयुक्त डॉ गौरव सैनी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहयोग देते रहें ताकि जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंच सके और समाज में सद्भाव व साझेदारी की सोच
मजबूत हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement