शिमला ग्रीष्मोत्सव में हिमाचली स्वाद का जलवा, पाक कला प्रतियोगिता में दिखा हुनर

प्रतियोगिता में प्रस्तुत किए गए पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों, स्थानीय खाद्य संस्कृति तथा प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित पाक-कौशल की निर्णायक मंडल द्वारा विशेष सराहना की गई। निर्णायकों ने स्थानीय सामग्री के प्रभावी उपयोग, व्यंजनों की प्रामाणिकता तथा उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत का सशक्त प्रतिनिधित्व बताया।
30 प्रतिभागियों ने लिया भाग, अगले चरण के लिए 13 प्रतिभागियों का हुआ चयन
प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों द्वारा स्थानीय एवं पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों के साथ-साथ नवाचारपूर्ण पाक-कौशल का प्रदर्शन किया गया, जिसका मूल्यांकन स्वाद, प्रस्तुतीकरण, मौलिकता, स्वच्छता तथा तकनीकी दक्षता के आधार पर किया गया।
इनमें से 13 प्रतिभागियों का चयन अगले चरण की प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जिनमें 05 स्वयं सहायता समूह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, एक समूह राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन तथा 07 ओपन कैटेगरी के हैं। यह चयनित 13 प्रतिभागी 8 से 12 जून तक रानी झांसी पार्क में स्टाल स्थापित करेंगे और इस दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसके बाद अंतिम विजेता का चयन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



