Advertisement
रूपवास तहसील कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग : एलआरसी शाखा का रिकॉर्ड जलकर खाक, एक्सपायर अग्निशमन यंत्रों ने बढ़ाई मुसीबत

आग बुझाने के उपकरण निकले 'शो-पीस'
घटना के दौरान तहसील कार्यालय की बड़ी लापरवाही भी सामने आई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि तहसील परिसर में आग बुझाने के लिए अग्निशमन उपकरण (Fire Extinguishers) तो लगे हुए थे, लेकिन वे लंबे समय से इस्तेमाल न होने के कारण एक्सपायर हो चुके थे। आपात स्थिति में इन उपकरणों के काम न करने से कर्मचारियों में रोष देखा गया।
दमकलकर्मियों ने पाया काबू
सूचना मिलते ही दमकलकर्मी यतेन्द्र योगी, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी और आजाद दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल के पहुंचने तक कुछ महत्वपूर्ण फाइलें और रिकॉर्ड जल चुके थे, लेकिन समय रहते आग बुझाने से आसपास के कमरों तक लपटें नहीं फैलीं।
तहसील प्रशासन अब जले हुए रिकॉर्ड का आकलन कर रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि कौन-कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज इस आग की भेंट चढ़े हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




